कोई जाने या ना जाने लेकिन हम जानते हैं। विद्यार्थियों के लिए अपने खर्चे पूरे करना कोई आसान काम नहीं होता। खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए जो घर से दूर हॉस्टल में रहते हैं। इस महंगाई के जमाने में एक विद्यार्थी किस तरह अपने खर्चे पूर्ण करता है; यह केवल वही समझ सकता है। कभी-कभी पैसे ना होने के कारण उस विद्यार्थी के शिक्षा पर भी असर पड़ता है। अगर आप एक भारतीय विद्यार्थी हैं; तो निश्चित हो जाइए। आज की इस पोस्ट में हम आपको "Students के लिए Best Loan Application List - 2023" के विषय में संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। इसके पश्चात आप बेफिक्र होकर अपनी शिक्षा पर बिना किसी पैसे की टेंशन के ध्यान दे सकते हैं।

Best Loan Application For Student - Technical Prajapati
Best Loan Application For Student

एक विद्यार्थी को किताबें खरीदना, ट्यूशन फीस, आवास खर्च, ट्रैवलिंग खर्च आदि कई सारे खर्चो का सामना करना पड़ता है। हालांकि कभी-कभी ऐसी सिचुएशन आ जाती है कि, इन जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते। इसका सीधा असर उनकी शिक्षा पर पड़ता है। लेकिन, क्या होगा? जब आपको - जब भी पैसे की आवश्यकता हो; तब पैसे मिल जाए और जब आपके पास पैसे आ जाए। तब आप उस पैसे को भर दें। जी हां! हम स्टूडेंट के लिए लोन की बात कर रहे हैं।

स्टूडेंट के लिए कई सारे Best Loan Application उपलब्ध हैं। जिनकी सहायता से एक विद्यार्थी अपनी रोजाना जरूरत को पूर्ण कर सकता है। मजे की बात तो यह है कि - यह एप्लीकेशन आपको बहुत कम वेरिफिकेशन के साथ तत्काल पैसे दे देता है।

Best Loan Application for Indian Student in Hindi

भारतीय विद्यार्थी पढ़ाई पूर्ण होने तक अपने माता-पिता पर निर्भर होते हैं। यही कारण है कि, कभी-कभी उन्हें अपनी ज़रूरतें पूर्ण करने के लिए जब पैसे की आवश्यकता होती है। तब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप एक भारतीय विद्यार्थी हैं; तो नीचे हम आपको कम वेरिफिकेशन के साथ instant loan देने वाले विद्यार्थियों के लिए मददगार loan applications के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

mPokket

mPokket एक बहुत ही पॉपुलर और best instant loan app है। यह एप्लीकेशन ₹500 से ₹45000 तक का लोन देता है। इसका लाभ कॉलेज के विद्यार्थी अधिक मात्रा में उठते हैं। यह कितना पॉपुलर है? इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, देशभर के सभी ऋण लेने वाले छात्रों के मोबाइल में इस एप्लीकेशन को आप आसानी से देख सकते हैं। इस एप्लीकेशन पर लोन लेने के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज आईडी और एड्रेस प्रूफ जमा करना होता है।

mPokket Loan App की विशेषताएं

1. यह एप्लीकेशन विद्यार्थियों को इंस्टेंट लोन सर्विस प्रदान करता है। मात्र 10 मिनट के भीतर ₹500 से ₹45000 रुपए तक का लोन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

2. यह एप्लीकेशन लोन चुकाने के लिए 60 से 120 दिन का समय देती है।

3. प्रति महीना ब्याज दर 1% से 6% तक का होता है।

4. बहुत कम प्रोसेसिंग फीस (₹34 से 203 रुपए + जीएसटी 18%) होता है।

दोस्तों mPokket का कस्टमर सपोर्ट सर्विस बहुत बढ़िया है। अगर आपको एप्लीकेशन को ऑपरेट करते समय कोई समस्या आ रही है; तो आप कॉल बैक के लिए अप्लाई करके अपने प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकते हैं।

KreditBee

KreditBee इंस्टेंट लोन के लिए विद्यार्थियों में प्रचलित है। यह विद्यार्थियों के लिए एक बहुत ही उपयोगी एप्लीकेशन है। यह एप्लीकेशन ₹300000 तक का लोन देती है। हालांकि, इसके ब्याज दर प्रतिवर्ष 29.5% तक हो सकते हैं। इस एप्लीकेशन के जरिए लोन प्राप्त करने के लिए आपको आवश्यक सभी दस्तावेज एप्लीकेशन के माध्यम से अपलोड करने होते हैं। वेरिफिकेशन होने के तुरंत बाद आपको लोन दिया जाता है।

KreditBee Loan App की विशेषताएं

1. इस एप्लीकेशन पर ₹100 से ₹300000 तक का लोन आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

2. लोन चुकाने के लिए 2 से 15 महीने का समय दिया जाता है।

3. इस एप्लीकेशन पर ब्याज दर 0% से 29.95% प्रतिवर्ष होती है।

4. इस एप्लीकेशन पर प्रोसेसिंग फीस लोन अमाउंट का 0% से 7% तक होता है।

KreditBee यह बहुत ही प्रचलित एप्लीकेशन है। यह आपके आवश्यकता के अनुसार लोन देने में सक्षम है। हालांकि इसके ब्याज दर आमतौर पर बहुत ज्यादा है। इसीलिए इस एप्लीकेशन पर बड़े अमाउंट का लोन तभी ले; जब आपको उसकी बहुत ज्यादा आवश्यकता हो। छोटे-मोटे लोन के लिए आप कभी भी इसका उपयोग करें।

KrazyBee

KrazyBee एक और एप्लीकेशन जो विद्यार्थियों में बहुत ज्यादा प्रचलित है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से क्रेजीबी की वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदारी की जा सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह एप्लीकेशन ₹1000 से ₹10000 तक का क्रेडिट देती है। अगर आपकी उम्र 18 साल या उस से अधिक है; तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं। याद रहे - यह क्रेडिट आपको केवल KrazyBee / eCommerce store से खरीदारी करने के लिए दिया जाता है।

KrazyBee loan app की विशेषताएं

1. भारत के विभिन्न स्थान जैसे. पुणे, मैसूर, हैदराबाद, मुंबई और वेल्लोर में इसके ऑफिस उपलब्ध है।

2. KrazyBee / eCommerce store से आसानी से खरीदारी की जा सकती है।

3. आपको दिए गए क्रेडिट से आप एक महीने में केवल अधिकतम ₹2000 तक का खर्च कर सकते हैं।

4. यह एप्लीकेशन आपको लोन का भुगतान करने के लिए 3, 6, 9 और 12 महीने तक का समय देता है।

KrazyBee उन विद्यार्थियों के लिए मददगार है जो ई-कॉमर्स स्टोर से अपने लिए कुछ खरीदना चाहते हैं। लेकिन उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं है।

Slice Pay

Slice Pay विद्यार्थियों को No Cost EMI पर लोन प्रदान करता है। विद्यार्थियों को लोन देने के लिए यह एप्लीकेशन मास्टरकार्ड का उपयोग करता है। जब कोई विद्यार्थी इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर अपना अकाउंट बनाता है। उस समय यह एप्लीकेशन उस विद्यार्थी का नाम, कॉलेज का नाम, आईडी कार्ड नंबर, आधार कार्ड और पैन कार्ड से संबंधित सभी जानकारियां प्रोफाइल में अपडेट करवाती है। ताकि; विद्यार्थी को लोन देने में आसानी हो।

यह एप्लीकेशन अनग्रेजुएट और ग्रेजुएट दोनों ही स्टूडेंट को ₹10000 तक का लोन graduate programme के तहत प्रदान करती है। विद्यार्थियों को यह लोन 30 से 90 दिन के भीतर भरना होता है। अगर वह ऐसा नहीं कर पाए तो यह एप्लीकेशन दी गई राशि पर 3% महीने का ब्याज लेता है।

Slice Pay Loan App की विशेषताएं

1. यह एप्लीकेशन भारतीय विद्यार्थियों को ₹2000 से ₹10 लाख तक का लोन लेने की अनुमति देता है।

2. लोन राशि के भुगतान को 3 महीने आगे आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

3. इस एप्लीकेशन द्वारा दिए गए मास्टरकार्ड (slice card) से प्रत्येक खरीदारी करने पर 2% का कैशबैक प्राप्त होता है।

4. स्लाइड कार्ड के माध्यम से तुरंत अपने बैंक खाते में पैसे को ट्रांसफर किया जा सकता है।

दोस्तों, सच कहूं तो यह एप्लीकेशन मुझे बहुत ज्यादा पसंद है। क्योंकि, यह हमें No Cost EMI की सुविधा के साथ भुगतान करने के लिए 3 महीने तक की छूट देता है। साथ ही स्लाइस कार्ड के माध्यम से पैसे आसानी से बैंक में ट्रांसफर करने की सुविधा भी प्रदान करता है। सच में यह विद्यार्थियों के लिए बहुत बढ़िया एप्लीकेशन है। आपको भी इसका उपयोग करना चाहिए।

Students के लिए Best Loan Application List - 2023

दोस्तों विद्यार्थियों को लोन देने के लिए मार्केट में बहुत सारे एप्लीकेशन हैं। वर्ष 2023 Students के लिए Best Loan Application List नीचे हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

Sr.No Loan App Name Offer Loan Interest Rate
01 mPokket 500 - 30000 1 - 6%
02 KreditBee 100 - 3 lakh up to 29.95%
03 KrazyBee Purchase 2,000 in a month 12.25 - 30.00%
04 Slice Pay up to 10,000 No Cost EMI (After 3% / Month)
05 Pocketly 500 - 6000 1 - 3%
06 RedCarpet 1000 - 6000 interest free (1-month return policy)
07 Sahukar 100 - 5000 3%
08 BadaBro up to 10000 1 - 6%
09 Dhani 1000 - 15 lakh 1 - 3.17%
10 IndiaLends 15,000 - 50 lakh 0.9 - 3%
11 MoneyTap 3000 - 5 lakh 1.08 - 2.03%
12 Rupeelend 10,000 - 1 lakh 3 - 30%
13 StashFin 500 - 5 lakh 1 - 5%
14 CASHe 5000 - 2 lakh Begins at 1.75%

तो दोस्तों उपरांत हमने आपके सामने विद्यार्थियों के लिए बेस्ट लोन एप्लीकेशन सूची टेबल के माध्यम से प्रस्तुत की है। उम्मीद है, जब भी आपको पैसे की आवश्यकता होगी। आप इनमें से बेहतर एप्लीकेशन की सहायता से अपनी जरूरत को वक्त रहते हैं पूर्ण कर लेंगे।

Conclusion

1. विद्यार्थियों के बढ़ते हुए खर्च को देखते हुए मार्केट में कई सारे Instant Loan Application ने दस्तक दी है।

2. विद्यार्थियों को अपने लिए Best Loan Application का चयन करना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि, बहुत सारे ऐसे लोन एप्लीकेशन है; जो आपको बहुत कम समय में आसानी से लोन दे देते हैं। लेकिन उनके इंटरेस्ट रेट बहुत ज्यादा होते हैं।

3. विद्यार्थियों के लिए best loan app उसे ही कहेंगे जो 0% इंटरेस्ट रेट के साथ लोन देता है।

4. Slice Pay एप्लीकेशन विद्यार्थियों के लिए trusted loan app है।

दोस्तों आप एक विद्यार्थी हैं। वर्तमान में आपके पास कमाई का कोई स्रोत नहीं है। आप पूर्ण रूप से अपने माता-पिता पर निर्भर है। ऐसे में जब भी आप किसी लोन एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं; तो इस बात का ख्याल रखें की - आप अपनी जरूरत को पूर्ण करने के लिए ही उस एप्लीकेशन का उपयोग करेंगे। कोई भी गलत काम करने के लिए अगर आप लोन एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं; तो यकीन मानिए आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। आप बहुत बड़ी समस्या में फंसने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप कुछ गलत करते हैं; तो इसका खामियाजा आपके माता-पिता को चुकाना होगा। इसीलिए समझदारी से, होशियारी से किसी भी लोन एप्लीकेशन का उपयोग करना।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और इसे आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर साझा करेंगे। इसी के साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

और नया पुराने