YouTube views 1000 के लिए कितने पैसे मिलते हैं? यह एक बहुत ही उत्साही सवाल है; जो आमतौर पर नए यूट्यूबर्स के मन में बार-बार आता है। अगर आपके पास YouTube channel है। जिस पर आप videos upload करते हैं; तो उम्मीद है कि - आपके भी मन में इस तरह का सवाल कभी ना कभी जरूर उठा होगा। आज की इस पोस्ट में हम आपको आपके यूट्यूब चैनल पर आए हुए व्यूज के लिए कितने पैसे देता है? के बारे में संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।

1000 YouTube Views के लिए कितने पैसे? Technical Prajapati
YouTube Views 1000 के लिए कितने पैसे मिलते हैं?

YouTube views अधिक मात्रा में प्राप्त करना और यूट्यूब पर पैसे कमाना। यही कारण है कि - हम यूट्यूब पर अपना चैनल बनाते हैं। इसी दौरान मन में कुतूहल (curiosity) होता है; कि - यदि मेरे वीडियो पर 1000 व्यूज आते हैं; तो यूट्यूब मुझे कितने पैसे देगा?

सच कहूं तो दोस्तों, आप केवल अकेले ही ऐसे व्यक्ति नहीं है; जिसके मन में इस तरह का सवाल उठा हो। यकीन मानिए यूट्यूब चैनल बनाने और वीडियो अपलोड करने के दौरान लगभग सभी new youtubers के दिमाग में इस तरह का सवाल जरूर उठता है। इसलिए दोस्तों निश्चिंत रहें। आज की इस पोस्ट में हम आपके सारे कंफ्यूजन को दूर कर के सही जानकारी प्रदान करेंगे। जिसकी मदद से आपको समझने में आसानी होगी कि, युटुब 1000 व्यूज के लिए कितने पैसे देता है?

1000 Youtube Views पर कितने पैसे मिलते हैं?

1000 YouTube views पर आपको $1 यानि लगभग 75₹ मिलता है। अगर यह जानकारी आप तक पहुंची हैं; तो यकीन मानिए - यह उतना ही सच है; जितना यह की एक गेंदबाज एक ओवर में केवल एक ही विकेट ले सकता है। आपको भी पता है कि क्रिकेट में ऐसा कोई नियम नहीं है। कोई गेंदबाज एक ओवर में तीन या चार विकेट भी ले लेते हैं। बिल्कुल! मैं भी आपको यही बता रहा हूं कि - YouTube views 1000 पर आपको कितने पैसे मिलेंगे? यह भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। क्योंकि, कभी आपके 1000 व्यूज के लिए आपको $1, कभी $2, कभी $5 तो कभी $10 या कभी कुछ नहीं मिलता।

आखिर क्यों? यूट्यूब पर 1000 व्यूज के लिए कितने पैसे मिलेंगे? तय नहीं किया जा सकता। अब यह सवाल हमारे मन में उठता है। इसका सीधा-सीधा जवाब यह है कि - हमारे वीडियो पर यूट्यूब द्वारा दिखाए जा रहे विज्ञापन विभिन्न कैटेगरी के होते हैं। इसी के साथ हमारे वीडियो पर उसी तरह के विज्ञापन दिखाई देते हैं; जिस तरह का हमारा कंटेंट होता है। अब आप इस बात से अंजान तो नहीं है कि - यूट्यूब पर कितने विभिन्न कैटिगरी के कंटेंट उपलब्ध हैं? ऐसे में आप ही बताइए कोई कैसे बता सकता है कि - आपका 1000 व्यूज आपको कितने पैसे दिलाएगा।

YouTube views 1000 के लिए आपको कितने पैसे मिलेंगे? इसे तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका आपके यूट्यूब चैनल की कैटेगरी करती है। क्योंकि, जैसा हमारा चैनल होगा; हम उसी से संबंधित वीडियो अपलोड करेंगे। यूट्यूब भी हमारे वीडियो पर उसी कैटेगरी से संबंधित विज्ञापन दिखाएगा।

मान लीजिए की - आप एक एजुकेशनल यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। जिस पर आप एजुकेशन से संबंधित वीडियो अपलोड करते हैं; तो यकीनन आपके वीडियो पर एजुकेशन से संबंधित विज्ञापन दिखाई देंगे। यदि आपके वीडियो पर दिखाए जा रहे विज्ञापन $1 सी.पी.एम. (cost per mile) के साथ मिल रहे हैं। यकीनन 1000 यूट्यूब व्यूज पर आपको $1 यानी ₹75 की प्राप्ति हो जाएगी। सी.पी.एम. का मतलब होता है; की प्रति 1000 विज्ञापन दिखाई देने के पश्चात आपको कितने पैसे मिलेंगे? यह जानकारी आपको गूगल ऐडसेंस में आसानी से दिखाई देती है। आपको बता दे - विभिन्न कैटेगरी और क्षेत्र के लिए CPM अलग-अलग होता है। भारत के लिए यह कम से कम $0.1 - $1 के बिच होता है।

अगर आपके वीडियो पर दिखाए जा रहे विज्ञापन पर कोई यूजर क्लिक कर देता है। तब CPC (Cost Per Click) के आधार पर आपको पैसे दिए जाते हैं। मान लीजिए कि - यदि आपके वीडियो पर दिखाए जा रहे विज्ञापन, प्रति क्लिक के लिए $0.1 दे रहा है। तब आपको प्रति विज्ञापन क्लिक के लिए $0.1 मिलेंगे। अलग-अलग विज्ञापन कैटेगरी के लिए अलग-अलग CPC होती है।

दोस्तों इसका साफ-साफ मतलब यह निकलता है कि - यदि आपके यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो आपको 1000 व्यूज दिला रहे हैं। इसी दौरान 10 क्लिक आपको मिल रहे हैं; तो आप 1000 व्यूज पर लगभग डेढ़ सौ रुपए ($2) कमा सकते हैं। हालांकि, अगर CPC और CPM कम ज्यादा हुआ; तो यह आंकड़ा कभी ज्यादा तो कभी कम देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि 1000 युटुब व्यूज के लिए कितने पैसे मिलेंगे? इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

YouTube views 1000 पर $10 कैसे कमाए?

दोस्तों अभी आप सोच रहे होंगे कि - ऊपर ही मैंने कहा कि, 1000 व्यूज के लिए कितने पैसे मिलेंगे? इसे तय किया नहीं जा सकता। बिल्कुल सही! लेकिन, फिर भी आप 1000 व्यूज पर $10 कमा सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे?

हमने आपको बताया जिस केटेगरी का हमारा यूट्यूब चैनल होता है। हम उसी केटेगरी से संबंधित वीडियो अपलोड करते हैं। यूट्यूब भी हमारे वीडियो पर उसी केटेगरी से संबंधित वीडियो विज्ञापन प्रदर्शित करता है। हमारे यूट्यूब वीडियो पर विज्ञापन गूगल ऐडसेंस द्वारा प्रदर्शित किए जाते हैं। गूगल ऐडसेंस एक ad network (Advertising network) है। बड़े-बड़े बिजनेसमैन, एप्लीकेशन निर्माता, मार्केटिंग कंपनी आदि गूगल ऐडसेंस से यूट्यूब वीडियो और अन्य पर विज्ञापन दिखाने के लिए कहती हैं। जिसके लिए वह गूगल ऐडसेंस को पैसे देते हैं। यहां एडवरटाइजर भी एडसेंस के सामने कुछ शर्त रखता है; कि - मेरे विज्ञापन केवल उन्हीं लोगों के कंटेंट पर दिखाई दे; जो विशिष्ट कैटेगरी (एडवरटाइजर की पसंद) के हो। इसके बदले वह गूगल ऐडसेंस को मोटी रकम देते हैं। अब यहां से आपका काम चालू होता है। 1000 व्यूज पर $10 से अधिक कमाने के लिए नीचे गए दिए गए निर्देश का पालन करें।

1. कीवर्ड रिसर्च टूल पर जाए। वहां ऐसी कैटेगरी को खोजें जो आपको अधिक रेवेन्यू दे सके। इस बात का भी ध्यान रखें की - उस कैटेगरी के लिए monthly search volume 5 लाख से ऊपर हो।

2. आपके द्वारा खोजे गए कैटेगरी से संबंधित यूट्यूब चैनल बनाएं।

3. वीडियो बनाने के लिए एक बार फिर कीवर्ड रिसर्च टूल पर जाकर खोजे गए केटेगरी से संबंधित कीवर्ड सर्च करें और अधिक रेवेन्यू देने वाले कीवर्ड पर वीडियो बनाएं।

दोस्तों कीवर्ड रिसर्च टूल पर आपको आसानी से ऐसे कीवर्ड प्राप्त हो जाते हैं। जिस पर प्रति क्लिक $1 तक का सीपीसी और $5 तक का सी.पी.एम. प्राप्त हो सके। इस तरह यदि आपके वीडियो पर 1000 व्यूज आते हैं। इसी के साथ 5 क्लिक मिलते हैं; तो यकीनन आप $10 तक कमा सकते हैं। हालांकि, आप भारत में रहते हैं। जिस वजह से यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है; लेकिन, नामुमकिन नहीं। इसीलिए बेहतरीन कंटेंट बनाएं। ताकि, आपके वीडियो को विदेशों में भी देखा जा सके और आपको यह बताने की आवश्यकता नहीं की विदेश में इंग्लिश कंटेंट को ज्यादा पसंद किया जाता है।

Conclusion

1. YouTube views 1000 के लिए कितने पैसे मिलेंगे? इसे तय कर पाना मुश्किल है।

2. हमारे यूट्यूब वीडियो पर उसी केटेगरी के विज्ञापन दिखाई देते हैं। जिस केटेगरी का हमारा यूट्यूब चैनल होता है।

3. सी.पी.सी का मतलब कॉस्ट पर क्लिक और सी.पी.एम. का मतलब कॉस्ट पर माइल होता है। इसी पर वीडियो द्वारा कितने पैसे कमाए जा सकते हैं? निर्भर करता है।

4. कीवर्ड रिसर्च टूल की सहायता से कीवर्ड रिसर्च करके वीडियो बनाने से यूट्यूब द्वारा अधिक पैसे कमाए जा सकते हैं।

5. अधिक रेवेन्यू जेनरेट करने के लिए कीवर्ड के साथ इंग्लिश कंटेंट बनाना आवश्यक है।

हां हम जानते हैं - YouTube views 1000 के लिए कितने पैसे मिलते हैं? यह जानना नए यूट्यूब पर के लिए एक उत्साह जनक होता है। आपके इसी उत्साह को बरकरार रखते हुए हम आपको प्रेरित करते हैं। सही सोच, सही समझ के साथ आप अपने काम को करते रहें। जब आप सही तरीके से काम करते हैं; तो सफलता आपको मिलती है। हालांकि, जहां आपको अपनी समझदारी दिखाने का मौका मिले। वहां आपको जरूर अपना दिमाग चलाना चाहिए।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और इसे आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर साझा करेंगे। इसी के साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

और नया पुराने