बच्चों का जन्म होने के पश्चात कई बड़े बुजुर्ग सोच समझ कर नाम रखने की सलाह देते हैं। इसीलिए तो हम पंडित के पास जाकर बच्चों की कुंडली बनाते हैं और कुंडली के हिसाब से बच्चे का नाम रखते हैं। आखिर इसकी क्या वजह है? क्या सच में व्यक्ति का नाम उस व्यक्ति पर अपना प्रभाव छोड़ता है? नामांक क्या है और कैसे नामांक से किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त होती है? अंक ज्योतिष श्रृंखला में आज हम आपको इसी संबंध में संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।
![]() |
आपका नामांक आपके बारे में क्या बता रहा है? |
हमारे संसार के साथ अंको का एक गजब रिश्ता है। आप संसार के किसी भी सभ्यता में चले जाएं। वहां आपको किसी न किसी रूप में अंको का प्रयोग जरूर दिखाई देगा। अंक मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। वैसे तो कई सारी विद्याएं हैं; ज्योतिष शास्त्र में। जिससे मनुष्य के भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। हालांकि, यहां हम आपको अंक शास्त्र से जुड़े नामांक से आपके बारे में क्या जानकारी प्राप्त होती है? के बारे में जानकारी दे रहे हैं। कहा जाता है कि, अंक शास्त्र हमारे भारत देश की देन है।
दोस्तों हम जिस समाज में रहते हैं; वहां हम एक दूसरे को बुलाने के लिए नाम का प्रयोग करते हैं। हमारा नाम बचपन में ही रखा जाता है। जब भी हमें कोई बुलाता है; तो हमारा नाम पुकार कर बुलाता है। हमारे नाम से उत्पन्न होने वाले कंपन हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं। अब यह प्रभाव अच्छा है या बुरा आपको कैसे पता चलेगा? इसके लिए नामांक की गणना की जाती है।
नामांक की गणना करने की विधि क्या है?
दोस्तों नामांक की गणना करने के लिए हमें सर्वप्रथम अपने नाम को अंग्रेजी अक्षरों में लिखना होता है। यहां याद रखें कि, आपका नाम और उपनाम दोनों समाविष्ट होना चाहिए।
नामांक की गणना करने के लिए अंग्रेजी अक्षरों को नंबर दिए गए होते हैं। आपके नाम में आने वाले अक्षरों के हिसाब से नंबर लिखकर उन नंबरों को जोड़ना होता है। आप तब तक जोड़ें जब तक आपको एकल अंक प्राप्त न हो जाए। नीचे हम आपको एक उदाहरण से नामांक कैसे निकाले? बता रहे हैं।
इसे पढ़ें : मूलांक और भाग्यांक से जाने कौन से ग्रह आप पर क्या प्रभाव छोड़ रहे हैं?
दोस्तों उदाहरण देखने से पहले आप यह जान लेने की - कौन से अंग्रेजी अक्षरों के लिए कौन सा अंक का इस्तेमाल किया जाता है? नीचे हम आपको टेबल की सहायता से बता रहे हैं।
अंग्रेजी अक्षर | इस्तेमाल होने वाला अंक |
---|---|
A I J Q Y | 1 |
B K R | 2 |
C G L S | 3 |
D M T | 4 |
E H N X | 5 |
U V W | 6 |
O Z | 7 |
F P | 8 |
उदाहरण के लिए हम दीप्ति शर्मा नामक एक महिला का नामांक निकलेंगे।
सबसे पहले नाम को अंग्रेजी अक्षरों में लिख देंगे।
DEEPTI SHARMA
प्रथम नाम DEEPTI के लिए अंको को लिखकर जोड़ देंगे।
DEEPTI = 4 + 5 + 5 + 8 + 4 + 1 = 27
उपनाम अथवा अंतिम नाम SHARMA के लिए अंको को लिखकर जोड़ देंगे।
SHARMA = 3 + 5 + 1 + 2 + 4 + 1 = 16
अब आपको प्रथम नाम और उपनाम को जोड़ने के पश्चात जो अंक मिले हैं; उन्हें भी जोड़ देना है।
(DEEPTI + SHARMA) 27 + 16 = 43
हमें प्राप्त हुआ 43 भी एकल अंक नहीं है। इसलिए हम इसे भी जोड़ देंगे।
4 + 3 = 7 जी हां! यही दीप्ति शर्मा का नामांक है। इस प्रकार आप भी अपना नामांक निकाल सकते हैं।
महत्वपूर्ण सूचना : आपका नामांक अगर आपके जीवन में अच्छा फल नहीं दे रहा है; तो इसे बदला जा सकता है। इसके लिए आप किसी ज्योतिषशास्त्री से संपर्क कर सकते हैं। इसके पश्चात आपको अपने जीवन में अच्छे बदलाव होते हुए जरूर दिखाई देंगे। धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, अजय देवगन, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, जॉन अब्राहम यह कुछ ऐसे उदाहरण है; जिन्होंने अपने नाम में बदलाव करके अपने जीवन को निखार लिया।
जानिए आपका नामांक आपके बारे में क्या बता रहा है?
दोस्तों जैसे कि नामांक अंक ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण भाग है। इसीलिए नामांक में भी 1 से लेकर 9 तक अंक होते हैं। जिससे व्यक्ति के भविष्य के बारे में तथा उसके बारे में जानकारी दी जाती है। निम्न हम आपको बता रहे हैं कि, आपका नामांक आपके बारे में क्या बता रहा है?
नामांक 1 : जिन लोगों का नामांक 1 होता है; वह व्यक्ति मनमौजी व्यक्तित्व के होते हैं। यही कारण है कि इन लोगों को भड़कीले रंग, सजावट, तेज जीवन तथा घनिष्ठता बढ़ाना आदि पसंद होता है। हालांकि, इन्हें गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। यह लोग संवेदनशील नहीं होते। यही कारन है की यह लोग किसी घटना से आहत नहीं होते हैं।
दोस्तों हर इंसान अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। हालांकि, नामांक एक वाले लोग जीवन में बड़ी सफलता न प्राप्त करने पर भी सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर लेते हैं। इन लोगों को संकट के समय पर सूर्य भगवान की आराधना तथा सूर्य नमस्कार करना चाहिए। 12 धारी का रुद्राक्ष तथा माणिक्य रत्न धारण करना फायदेमंद रहेगा।
नामांक 2 : जिन लोगों का नामांक 2 होता है; वह व्यक्ति कोमल, शांत, कल्पनाशील तथा कलात्मक व्यक्तित्व के होते हैं। कोमल या मृदु स्वभाव होने की वजह से इन लोगों की योजनाओं में कल्पनाशीलता उच्च कोटि की रहती है। हालांकि, इनमें काम के प्रति आलस देखा जाता है। जिस वजह से उनकी बेहतरीन योजनाएं भी बस योजनाएं ही रह जाती हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास की कमी साफ देखने को मिलती है। इन्हें अपना आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए निरंतर प्रेरणा की आवश्यकता होती है।
दोस्तों, नामांक 2 वाले लोगों के लिए सफेद तथा फीके रंग शुभ रहते हैं। इन लोगों को पेट से संबंधित रोग होने की संभावना रहती है। इसीलिए खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक संभावना है कि शीत प्रकृति होने से इनका स्वास्थ्य नाजुक रहेगा। मुश्किल समय अथवा कष्ट के समय में पीपल वृक्ष को जल चढ़ाए। आप मोती रत्न धारण कर सकते हैं। शिवजी की आराधना आपको विशेष लाभ देती है।
नामांक 3 : नामांक तीन वाले लोग अनुशासन तथा नियमबंध जीवन जीना पसंद करते हैं। इसी वजह से यह लोग रक्षा सेवाओं तथा प्रशासन संबंधी नौकरी में अच्छी खासी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इन लोगों की एक बुरी आदत है कि, यह लोगों के बॉस बनना चाहते हैं। यह चाहते हैं कि, लोग उनकी बात के आगे ना जाए। यानि यह लोग दूसरे लोगों पर अपना प्रभुत्व कायम करना चाहते हैं। यही कारण है कि, उनके जीवन में इसी वजह से अधिक शत्रुता भी हो जाती है। अगर इनके जन्म कुंडली में शनि तथा राहु शुभ योग मेंहोंगे तो यह लोग तानाशाह प्रवृति के भी देखे जाते हैं। हालांकि, शुभ प्रभाव में यह लोग साहसिक वृत्ति के कारण बड़ी सफलताएं भी प्राप्त करते हुए देखे जाते हैं।
दोस्तों नामांक 3 के लिए पीला अथवा गुलाबी रंग शुभ रहता है। इन लोगों को Nervous System (तंत्रिका तंत्र) से संबंधित रोग होने की संभावना होती है। कठिन समय में इन लोगों को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना लाभ देती है। इसी के साथ मां त्रिपुर सुंदरी की साधना से भी इन्हें लाभ मिलता है।
नामांक 4 : नामांक 4 वाले व्यक्तियों का स्वभाव बहुत विचित्र होता है। यह लोग मनमानी करने के आदी होते हैं। हर चीज को देखने का दृष्टिकोण सबसे अलग होता है। ऐसे लोग आक्रामक नहीं होते। हालांकि, उनके काम करने के तरीके से यह अपने आस-पास कई दुश्मन बना लेते हैं। ऐसे व्यक्ति जब मित्रता करते हैं; तो उसे मरते दम तक निभाते हैं। सामाजिक रूप से जिम्मेदार और एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जीवन व्यतीत करते हैं।
इन लोगों को अपने जीवन में कई नए बदलाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों को जब क्रोध आता है; तो वह बहुत अधिक आक्रामक हो जाता है। हालांकि वक्त के साथ वह बहुत जल्दी शांत भी हो जाते हैं।
नामांक 5 : सबसे जल्दी अमीर बनना अगर कोई चाहता है; तो वह नामांक 5 वाला व्यक्ति होता है। यह लोग आनन-फानन (जल्दी) में लखपति, करोड़पति, अरबपति होना चाहते हैं। यह लोग बहुत अधिक बुद्धिमानी होते हैं। इनसे अधिक खतरा उठाने का साहस शायद ही कोई कर सकता है। यही कारण है कि, यह लोग जीवन में बड़ी-बड़ी सफलताएं प्राप्त करते हुए देखे जाते हैं। उनके स्वभाव में विनोद साफ झलकता है।
दोस्तों जैसे कि यह लोग बड़े-बड़े जोखिम उठाने के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से जीवन के उत्तरार्थ तथा अशुभ योग में इन्हें नर्वस सिस्टम से संबंधित रोग होने की आशंका लगी रहती है। इनके लिए हरा रंग शुभ होता है। कठिन समय में यदि यह लोग गणपति भगवान की आराधना करें; तो इन्हें लाभ पहुंचता है। 8 धारी का रुद्राक्ष तथा पन्ना रत्न धारण करना भी इनके लिए अच्छा होता है। इस से इनका भाग्योदय बहुत जल्दी हो जाता है।
नामांक 6 : नामांक 6 वाले लोग चुंबकीय व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। यह लोग दूसरे लोगों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। हालांकि, यह लोग केवल खूबसूरत लोगों के तरफ ही आकर्षित होते हैं। प्यार के मामले में यह लोग व्यवहारकुशल तथा स्वभाव में बहुत रोमांटिक होते हैं। अपने रिश्ते को सलामत रखने के लिए यह लोग हर तरह का त्याग करते हैं। सुंदर तथा कलात्मक चीजों का इन्हें शौक अथवा पसंद होता है। यह लोग बहुत आसानी से दोस्त बना लेते हैं। इन लोगों की भावनाओं को समझाना मुश्किल होता है। यह लोग अपने जीवन में अधिक खर्च करते हैं। यही वजह है कि भविष्य के लिए पैसे बचाने में इन लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
दोस्तों यह लोग गुस्से वाले स्वभाव के होते हैं। किसी भी अनाड़ीपण, विरोध तथा असहमति को सहन करने की सहनशीलता इनमें नहीं होती। यह लोग अपने जीवन में कुछ हद तक (मध्यम) सफलता प्राप्त करते हैं। एक विश्वसनीय मित्र के रूप में आप इन लोगों को अपने साथ जोड़ सकते हैं। इनके लिए सफेद अथवा गुलामी रंग शुभ रहता है। मुश्किल समय में माँ लक्ष्मी की आराधना करना इनके लिए लाभदायक होता है।
नामांक 7 : नामांक 7 वाले लोग परंपरावादी नहीं होते। यह लोग अपने जीवन को अपने तरीके तथा अपने आदर्श से जीते हैं। निगूढ़ विद्याओं (esoteric sciences) के प्रति उनके मन में बड़ा आकर्षण होता है। यह लोग जीवन के पूर्वार्थ में अक्सर शानदार जीवन व्यतीत करते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, उत्तरार्ध में उनके व्यवहार में कुछ समस्याएं देखी जाती हैं। तब यह लोग बड़े असहनशील हो जाते हैं।
यह लोग धातुक्षीणता तथा शारीरिक दुर्बलता से पीड़ित हो सकते हैं। कठिन समय में मां दुर्गा की आराधना करना इनके लिए अच्छा होता है। हीरा रत्न धारण करने से इन्हें लाभ होता है। सात धारी का रुद्राक्ष धारण करें एंव बड़ वृक्ष को जल चढ़ाएं।
नामांक 8 : नामांक 8 के लोग गंभीर स्वभाव के साथ सबल व्यक्तित्व के होते हैं। हालांकि, इन लोगों की उदासीन प्रकृति होती हैं। यह लोग परंपरा तथा धर्म में अगाध श्रद्धा (गहरा विश्वास) रखते हैं। समाज के निचले तल की समस्याओं के प्रति इन लोगों के हृदय में विशेष स्थान होता है। उन समस्याओं निवारण हेतु यह लोग गुप्त रूप से सक्रिय रहते हैं। हालाँकि, संभावित संतान कष्ट से यह लोग पीड़ित होते हैं।
परंपरा तथा धर्म में बड़ी श्रद्धा होने के नाते इन लोगों को भक्ति में सफलता मिलती है। इनके लिए नीला (मोरपंखी) रंग शुभ रहता है। कठिन समय में शनिदेव तथा हनुमान जी की आराधना इन्हें लाभ देती है। इन लोगों को बंदरों को गुड़ एंव चना देना चाहिए। 14 धारी रुद्राक्ष पहनने से समस्याएं नियंत्रण में आएंगी।
नामांक 9 : नामांक 9 वाले लोग गुस्से वाले स्वभाव के होते हैं। इसी वजह से इन्हें अपने जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं होता। यह लोग प्रबल संकल्प शक्ति के कारण सफलताएं प्राप्त करते हैं। इन लोगों को मेडिकल फील्ड में विशेष रूप से सर्जर के करियर में सफलता प्राप्त करते देखा गया है। यह लोग स्वतंत्र वृति के होते हैं।
दोस्तों, अशुभ योग के कारण इनका वैवाहिक जीवन कष्ट में बीतता है। इसी के साथ शत्रुओं से इन्हें हानि भी संभव रहती है। यह लोग विपरीत लिंग से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। इसी वजह से इन्हें कभी-कभी नुकसान अथवा हानि भी उठानी पड़ जाती है।
दोस्तों जैसे कि आपका नामांक आपको अच्छे फल नहीं दे रहा है; तो आप किसी ज्योतिषी से परामर्श लेकर अपने नामांक में बदलाव कर सकते हैं। याद रहे आप अपना नामांक बदल सकते हैं। हालांकि, मूलांक और भाग्यांक को बदलना संभव नहीं होता। आपका नाम आपके मूलांक और भाग्यांक को सपोर्ट करने वाला होना चाहिए अथवा जीवन में आप कठिनाई और परेशानी से त्रस्त रहेंगे।
हालांकि, जब आपका मूलांक, भाग्यांक और नामांक एक सही अंक है। तब आप अपने जीवन में सफलताएं प्राप्त करते हैं और आनंदित जीवन व्यतीत करते हैं।
उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई जानकारी नामांक से आपके बारे में कौन सी जानकारी प्राप्त होती है? आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Technical Prajapati 2.0 ब्लॉग इसकी पुष्टि नहीं करता है।
एक टिप्पणी भेजें