Google Trends एक ऐसा research tool जिसकी सहायता से हम अपनी वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, आर्टिकल, प्रोडक्ट और सेवा को गूगल सर्च के दौरान शीर्ष पर दिखा सकते हैं। हाँ! अपनी सामग्री गूगल सर्च में टॉप रिजल्ट दिखाने के लिए वेबमास्टर्स बहुत सारी रिसर्च करते हैं। हालाँकि, अब आप आसानी से गूगल सर्च के टॉप पर अपने सामग्री को दिखा सकेंगे। लेकिन इससे पूर्व - क्या आप गूगल ट्रेंड के बारे में जानते हैं? अगर नहीं! तो आज की यह पोस्ट आपको गूगल ट्रेंड के बारे में संपूर्ण जानकारी दे रही है। जिसके पश्चात यकीनन आप भी वेबमास्टर्स की तरह काम कर सकेंगे।

Google Trends क्या है? इसका उपयोग कैसे करे? संपूर्ण जानकारी - Technical Prajapati
Google Trends Kya Hai? Full Info In Hindi

महत्वपूर्ण सूचना : इस लेख में सामग्री का मतलब है; आपका वेब कंटेंट। वह आपके ब्लॉग का आर्टिकल या आपके यूट्यूब चैनल की वीडियो आदि हो सकते हैं।

दोस्तों, गूगल पर काम करने वाला हर एक व्यक्ति यही चाहता है कि, उसकी सामग्री अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। हालांकि, अधिकतर हमें इसके विपरीत परिणाम ही देखने को मिलता है। इसका मुख्य कारण यही है कि, हम गूगल के ट्रेंड को फॉलो नहीं करते।

गूगल पर लोग क्या खोज रहे हैं? क्या देखना चाहते हैं? क्या खरीदना चाहते हैं? किस तरह की सेवा पाना चाहते हैं? इसका हमें ज्ञान ही नहीं है। जिस वजह से हम लोगों तक सही सामग्री पहुंचाने में असमर्थ रहते हैं। यही कारन है की, हमारे सामग्री को गूगल सर्च इग्नोर कर देता है।

इसके विपरीत यदि आप किसी सामग्री को बनाने से पूर्व टॉप, ट्रेंडिंग और वायरल टॉपिक को गूगल ट्रेंड की सहायता से खोज लेते हैं। पश्चात, अपनी सामग्री बनाते हैं; तो यकीनन गूगल सर्च पर आपकी सामग्री शीर्ष पर दिखाई देगी। गूगल सर्च पर टॉप पर दिखाई देने का सीधा मतलब निकलता है कि, आपको ज्यादा अटेंशन मिलेगा। अब हम अपने टॉपिक की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं कि, Google Trends क्या है?

Google Trends Kya Hai?

Google Trends गूगल द्वारा बनाया गया एक रिसर्च टूल है। जिसकी सहायता से ट्रेंडिंग टॉपिक का पता लगाया जा सकता है। यह बिल्कुल नि: शुल्क रिसर्च टूल है। जिसका उपयोग कोई भी कर सकता है। हालांकि, अधिकतर इसका उपयोग ब्लॉगर, यूट्यूबर और बिजनेसमैन करते हैं।

किस क्षेत्र में कौन सी कैटेगरी का कौन सा टॉपिक ट्रेंड कर रहा है? इसकी जानकारी पाने के लिए हम गूगल ट्रेंड की सहायता से डाटा की जांच कर सकते हैं। जिसमें हमें Real Time, Today, Weeks, Months लेकर Years तक का डाटा रिकॉर्ड मिल जाता है। Google Trends की सहायता से पुराने data sets, user queries और search patterns का आसानी से पता लगा सकते है।

यकीनन जब आप गूगल ट्रेंड्स की सहायता से इस बात का पता लगा लेते हैं कि, लोगों के बीच किस तरह का टॉपिक ट्रेंड कर रहा है। उसके पश्चात आप अपनी सामग्री को उपयोगकर्ताओं के आवश्यकता के अनुसार बनाकर अधिक से अधिक यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। गूगल ट्रेंड्स बहुत ही कमाल का रिसर्च टूल है। आइए जानते हैं; यह कैसे काम करता है?

Google Trends Kaise Kam Karta Hai?

गूगल ट्रेंड्स, एक बहुत ही powerful tool है; जो अपने सदस्यों को प्रमुखता के हिसाब से महत्वपूर्ण और ट्रेंडिंग टॉपिक के संकेत देने में मदद करता है। यह टूल Google search engine पर सर्च किए गए terms, topics, websites and YouTube channels आदि. पर वेब ट्रेफिक ट्रेड का डाटा कलेक्ट करता है। जिससे यह टूल पता लगा सके कि, वर्तमान में कौन सा टॉपिक ट्रेंड कर रहा है?

यह टूल smart algorithms का इस्तेमाल करता है। जिससे keyword and topic specific data को analyzed किया जाता है। जिसकी मदद से trending queries की जानकारी मिलती है; जो प्रति सेकंड या कहे real-time basis पर अपडेट होती रहती है।

दोस्तों, इस टूल को हम कमाल का इसलिए कहते हैं; क्योंकि केवल भारत ही नहीं बल्कि; संपूर्ण विश्व के ट्रेंडिंग टॉपिक को यहां से हम आसानी से खोज सकते हैं। यहां तक कि आप किसी शहर, गांव या particular place पर कौन सा टॉपिक ट्रेंड कर रहा है? की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यह टूल हमें particular search term or topic के पापुलैरिटी को मेजर करके geographical distribution भी दिखता है। यह इस तरह से insights प्रोवाइड करता है; जिससे हम अपने content, marketing strategies, SEO efforts and online advertising campaigns को बेहतर कर सकते हैं।

दोस्तों गूगल ट्रेंड हमारी सामग्री को बेहतर बनाने में हमारी मदद करता है। इसकी मदद से हम एक ही समय में पिछले वर्षों की भी data queries देख सकते हैं। इसी के साथ related queries, news, articles, videos and images भी explore कर सकते हैं। जब हम ऐसा करते हैं; तब हमें पता चलता है कि, लोग उस particular content को बनाने में कौनसे टर्म पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं? और उसी हिसाब से हम अपनी सामग्री को बनाकर अधिक से अधिक अटेंशन पाते हैं।

Google Trends Ka Itihaas Kya Hai?

गूगल ट्रेंड्स, जैसे नाम से ही पता चलता है कि; इसे गूगल द्वारा बनाया गया होगा। इसकी शुरुआत 2004 में हुई थी। यह गूगल का एक बहुत ही important and powerful tool है; जो विश्व भर में हमेशा बदलते हुए ट्रेंड टॉपिक को पहचानने में अपने उपयोगकर्ताओं की मदद करता है। यह इस तरह से डिजाइन किया गया कि, इसके उपयोगकर्ता रियल टाइम, टुडे, एस्टरडे, प्रति सप्ताह, प्रति महीना, प्रतिवर्ष trends को ट्रैक कर सके। इसकी सहायता से संपूर्ण internet user के behavior and interests को analyzed किया जाता है।

गूगल ने इस टूल को इसीलिए डिजाइन किया ताकि; information marketers and content creators के लिए यह एक valuable tool बन सके। इसकी सहायता से वह पता लगा सकें; किस टॉपिक पर लोग अधिक से अधिक सर्च कर रहे हैं? कौन सा keywords popular हो रहा है। जिस से current trends पर focus करके वह कंटेंट क्रिएट कर सकें। यह टूल अपने उपयोगकर्ताओं को target audience के interests को समझने और उसके accordingly अपने strategies को डिजाइन करने में सहायता करता है।

दोस्तों, गूगल द्वारा इस टूल को इसलिए भी डिजाइन किया गया ताकि; ऐसा ना हो कि, लोग जिस टॉपिक को सर्च कर रहे हैं। उसके विषय में गूगल पर उन्हें कुछ ना मिले। अगर ऐसा होता है; तो लोग गूगल को छोड़कर अन्य सर्च इंजन की ओर बढ़ जाएंगे। जिस वजह से गूगल का नुकसान होगा। अपने नुकसान को रोकने के लिए, कंटेंट क्रिएटर्स की हेल्प के लिए और लोगों तक वैल्युएबल कंटेंट पहुंचाने के दृष्टिकोण से इस महत्वपूर्ण और पावरफुल टूल को डिजाइन किया गया।

Google Trends Kaise Hai Madadgar?

किसी भी वेब कंटेंट क्रिएटर के लिए यह टूल बहुत ही मददगार है। इसकी मदद से हम वर्तमान में ट्रेंड हो रहे मुद्दे, समाचार, खोजे गए प्रश्न और बहुत कुछ पता लगा सकते हैं। यह हमें रियल टाइम, टुडे, एस्टरडे, प्रति सप्ताह, प्रति महीना, प्रतिवर्ष trends को ट्रैक करने की अनुमति देता है। इसका उपयोग करके आप अपने ब्लॉग या यूट्यूब चैनल के लिए fresh topics खोज कर trending content क्रिएट कर सकते हैं। इसी के साथ यदि आप किसी product or service को अपने यूजर्स तक पहुंचाना चाहते हैं; तो इसमें भी आपको यह टूल मदद करता है। आप प्राप्त डाटा के अनुसार अपने प्रोडक्ट और सेवा को डिजाइन करके अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव दे सकते हैं।

इसी के साथ यह टूल उन लोगों को भी मदद करता है; जो वर्तमान में चल रहे ट्रेंडिंग टॉपिक के बारे में जानना चाहते हैं। इसका उपयोग करने के लिए आपको गूगल ट्रेंड्स पर अकाउंट बनाना होगा। वह आप कैसे करेंगे? आइए आपको बताते हैं।

Google Trends Per Account Kaise Banaye?

दोस्तों, यदि आप एक अच्छे इंटरनेट उपयोगकर्ता है; तो आपके लिए यह बहुत ही आसान होगा। हालांकि, जो लोग इंटरनेट का अभी-अभी इस्तेमाल कर रहे हैं; उनके लिए किसी भी वेबसाइट पर अकाउंट बनाना जरा कठिन होता है। Google Trends पर अपना अकाउंट बनाने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना : गूगल ट्रेंड्स का उपयोग करने के लिए अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं होती है। आप अकाउंट बनाए बिना भी संपूर्ण एक्सेस ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप चाहते हैं की गूगल ट्रेंड पर आपका अकाउंट हो; तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सर्वप्रथम आप गूगल पर Google Trends सर्च करें। सबसे ऊपर ही आपको Google Trends की वेबसाइट दिख जाएगी। उस पर क्लिक करके वेबसाइट पर पहुंच जाएं।
  • वेबसाइट पर दाहिने तरफ (right side) ऊपर की ओर Sign in का बटन दिखाई दे रहा होगा; उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको जीमेल से साइन इन करने के लिए रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। अगर आपके डिवाइस में आपका जीमेल आईडी लॉगिन है; तो आप उसे चुनकर लॉगइन कर सकते हैं। यदि नहीं हैं; तो आपको अपना जीमेल आईडी और पासवर्ड लिखकर साइन इन करना होगा।
  • Congratulations friends! अपने गूगल ट्रेंड्स की वेबसाइट पर अपना अकाउंट सफलतापूर्वक बना लिया है। अब आप गूगल ट्रेंड पर मौजूद different features and options को explore कर सकते हैं।

तो दोस्तों, देखा आपने गूगल ट्रेंड्स पर अकाउंट बनाना कितना आसान था। अब आप पूरी तरह इस मूल्यवान टूल का उपयोग करने के लिए तैयार है। इसका उपयोग यदि आप बुद्धिमान इसे करते हैं; तो यकीनन आप अपनी सामग्री रणनीति को अनुकूलित कर सकते हैं। यह मूल्यवान टूल आपको ढेर सारा डाटा बिना किसी लागत (free) के उपलब्ध कराता है। यदि आप blogger, youtuber, marketer, businessman और ऐसे व्यक्ति हैं; जिन्हें लोग इंटरनेट पर क्या खोज रहे हैं? यह जानने में रुचि है; तो यह टूल आपके लिए है।

Google Trends Ka Upyog Kaise Karen?

Content Strategy, SEO Planning & Marketing Campaigns आदि के लिए गूगल ट्रेंड्स बहुत ही महत्वपूर्ण टूल है। इसका उपयोग हम विभिन्न विषयों पर मौजूदा प्रसंगों की जानकारी प्राप्त करने के लिए करते हैं।

दोस्तों इस वेबसाइट का इंटरफेस इतना क्लीन और सिंपल है कि, कोई भी व्यक्ति जो साधारण इंटरनेट की जानकारी रखता है; इसका उपयोग कर सकता है। इसका उपयोग करने के लिए आपको गूगल ट्रेंड वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उसके पश्चात आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।

  • वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात ऊपर ही आपको एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। उसमें अपना कीवर्ड या क्वारी लिखें और एक्सप्लोर बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने आपके द्वारा दर्ज किया गया keyword or query से रिलेटेड डाटा ओपन हो गया है। अगर आप इस डाटा को फिल्टर करना चाहते हैं; तो आपको ऊपर कुछ विकल्प दिए गए हैं। जिसमें आपको क्षेत्र, टाइम पीरियड, कैटेगरी और सर्च टाइप फिल्टर करने का ऑप्शन दिया गया है। आप अपने आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध डाटा को फिल्टर कर सकते हैं।
  • नीचे आपको एक ग्राफ के जरिए आपके द्वारा दर्ज किया गए कीवर्ड का परफॉर्मेंस दिखाया जाता है। जिसमें आप यह पता लगा सकते हैं कि, पिछले कुछ दिनों में आपके द्वारा दर्ज किया गया कीवर्ड किस तरह काम कर रहा था?
  • ग्राफ के नीचे ही आपको sub region का विकल्प दिखाई देता है। जिसमें आप आवश्यकता के अनुसार फिल्टर कर सकते हैं।
  • सबसे नीचे आपको आपके द्वारा दर्ज किए गए कीवर्ड से मिलते जुलते कीवर्ड दिखाए जाते हैं; ताकि, आप अपने द्वारा दर्ज किए गए कि कीवर्ड में सुधार कर सकें या सही ढंग से अपने कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सके।
  • दोस्तों इसी के साथ आपको गूगल ट्रेंड में यह सुविधा भी दी जाती है; कि, आप किसी कीवर्ड के साथ किसी अन्य कीवर्ड को कंपेयर कर सकते हैं। यह विकल्प आपको आपके द्वारा सर्च किए गए कीवर्ड के सामने ही दिखाई देता है।
  • वर्तमान में लोकप्रिय ट्रेंडिंग टॉपिक को सर्च करने का विकल्प आपको वेबसाइट में सबसे ऊपर मेनू बार में दिखाई देता है। जिस पर क्लिक करने के पश्चात नीचे आपको दिन भर का सारा ट्रेंडिंग टॉपिक का डाटा दिखाई देगा। इसे आप Daily search trends या Real-time search trends के अनुसार फिल्टर कर सकते हैं। इसी के साथ आपको क्षेत्र के अनुसार भी इसे फिल्टर करने का विकल्प दिखाई देता है।

तो दोस्तों इस प्रकार हम गूगल ट्रेंड्स का उपयोग करके ट्रेंडिंग टॉपिक का पता लगाते हैं और अपने कंटेंट स्ट्रेटजी को इंप्रूव करते हैं। इसे यूज करके हम ब्लॉग पोस्ट सोशल मीडिया कैंपेन्स और मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस को ऑप्टिमाइज कर सकते हैं। सच में गूगल ट्रेंड्स बहुत ही कमाल का टूल है। आपको इसे जरूर आजमाना चाहिए।

Benefits of Google Trends In Hindi

नीचे हम आपको गूगल ट्रेंड्स वेबसाइट के फायदे बता रहे हैं। यकीनन यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

1. जब हम कोई कंटेंट क्रिएट करते हैं; तो कीवर्ड बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस महत्वपूर्ण टूल की सहायता से हम वर्तमान में ट्रेंड कर रहे कीवर्ड का उपयोग अपने कंटेंट में कर सकते हैं।

2. कई बार ऐसा होता है कि - कंटेंट क्रिएटर तय नहीं कर पाए कि, वह कौन सा कंटेंट क्रिएट करें? ऐसी सिचुएशन में कंटेंट क्रिएटर गूगल ट्रेंड्स टूल का उपयोग कर सकते हैं और ट्रेडिंग टॉपिक से रिलेटेड प्रश्न पर कंटेंट क्रिएट करके अधिक से अधिक ऑडियंस को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

3. गूगल ट्रेंड्स विशिष्ट उत्पाद और सेवाओं की मांग को समझने में व्यवसायिक तथा मार्केटर को मदद करता है। साथ ही वह समय के साथ कैसे बदल रहा है? और उन्हें अपने उत्पाद और सेवा में किस तरह का बदलाव करना है? इन सभी रणनीतियों को तैयार करने में सहायता मिलती है?

4. ऐसे व्यवसायिक जो मौसमी मांग के आधार पर अपने मार्केटिंग अभियान और इन्वेंटरी प्रबंधन की योजना बनाते हैं। उनके लिए यह टूल फायदेमंद साबित होता है। गूगल ट्रेंड की सहायता से ऐसे व्यवसायिक मौसमी ट्रेंड को फॉलो करते हैं और ऑडियंस की मांग को पूरी करके प्रॉफिट कमाते हैं।

5. गूगल ट्रेंड्स उन सभी नए व्यवसाय को के लिए उपयोगी है; जो अपना नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। गूगल ट्रेंड्स की सहायता से वह इस बात का पता लगा सकते हैं; कि किस क्षेत्र में कौन से उत्पादन और सेवा की लोकप्रियता है?

6. गूगल ट्रेंड्स हमें विभिन्न कीवर्ड या विषयों की लोकप्रियता की तुलना करने का अवसर देता है। जिससे हमें प्रतिस्पर्धी परिदृश्य (competitive landscape) को समझने और उसके अनुसार अपनी रणनीति को समायोजित (adjust) करने में मदद मिलती है।

7. अगर आपके पास कोई ऐसा सोशल मीडिया पेज है। जिस पर आप वर्तमान में घट रही घटनाओं की जानकारी देते हैं; तो आपके लिए गूगल ट्रेंड्स बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। यहां आपको वर्तमान घटनाओं और समाचार पर अपडेट किया जाता है। ट्रेंडिंग विषयों पर निगरानी रखकर आप अपने दर्शकों को नियमित तौर पर सूचित कर सकते हैं। इसी के साथ वर्तमान खबरों पर चर्चा करके अधिक से अधिक ऑडियंस को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

8. गूगल ट्रेंड्स की मदद से आप नए कीवर्ड और विषयों की पहचान करके मौजूदा कंटेंट को और बेहतर बना सकते हैं। जिससे गूगल सर्च इंजन में आपके कंटेंट को अधिक से अधिक दृश्य (views) मिलते हैं।

9. गूगल ट्रेंड्स पर उपलब्ध डाटा के माध्यम से मार्केटिंग और विज्ञापन से लेकर पत्रकारिता और सार्वजनिक नीति तक विभिन्न क्षेत्रों में डेटा संचालित निर्णय लेने में सहायता मिलती है।

10. गूगल ट्रेंड हमें किसी भी कीवर्ड के लिए क्षेत्रीय और स्थानीय लोकप्रियता के बारे में डाटा प्रोवाइड करता है। यह डाटा क्षेत्रीय उपस्थित व्यवसायों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी होता है।

Frequently Asked Questions (FAQ) For Google Trends in Hindi

  • गूगल ट्रेंड्स क्या है?
  • गूगल ट्रेंड्स, गूगल द्वारा बनाया गया एक लोकप्रिय मुफ्त ऑनलाइन टूल है। जिसकी सहायता से उपयोगकर्ता समय के साथ लोकप्रिय कीवर्ड और ट्रेंड का पता लगा सकते हैं। यह टूल उन्हें विश्लेषण (analyze) करने की भी अनुमति देता है। यह टूल हमें किसी भी कीवर्ड की जांच करने तथा वह गूगल पर कितनी बार खोजा गया? की जानकारी प्रदान करता है।

  • गूगल ट्रेंड्स टूल तक कैसे पहुंचे?
  • गूगल ट्रेंड्स टूल तक पहुंचना बहुत आसान है। आप गूगल में गूगल ट्रेंड्स लिखकर सर्च करें। प्रथम आने वाली वेबसाइट आपको गूगल ट्रेंड तक ले जाएगी। आप डायरेक्ट https://trends.google.com/ इस वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

  • मैं Google Trends का उपयोग किस लिए कर सकता हूं?
  • गूगल ट्रेंड्स का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है। जिसमें कीवर्ड रिसर्च, कंटेंट क्रिएट, मार्केट एनालाइज, रियल टाइम में घट रही घटनाओं पर नजर रखने के लिए, कस्टमर के व्यवहार को समझने के लिए और उभरते हुए ट्रेंड की पहचान करने के लिए यह बहुत ही ज्यादा उपयोगी है।

  • मैं गूगल ट्रेंड पर खोज कैसे करूं?
  • गूगल ट्रेंड पर खोज करना बहुत ही ज्यादा आसान है। सबसे पहले आपको गूगल ट्रेंड की मुख्य पृष्ठ पर जाना होगा। वहां दिख रहे सर्च बार में एक कीवर्ड या कोई विषय लिखकर एक्सप्लोर बटन पर क्लिक करना है। इसके पश्चात आपके सामने परिणाम की सूची आ जाएगी। आप उसे फिल्टर कर सकते हैं; स्थान, समय सीमा और श्रेणी के आधार पर।

  • गूगल ट्रेंड पर मैं एक से अधिक कीवर्ड की तुलना कैसे कर सकता हूं?
  • यदि आप गूगल ट्रेंड्स पर एक से अधिक कीवर्ड को तुलनात्मक रूप से देखना चाहते हैं; तो आपको सर्च बार में प्रत्येक कीवर्ड लिखने के बाद अल्पविराम लगाकर लिखना है। सभी तुलनात्मक कीवर्ड दिखने के बाद एक्सप्लोर बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप गूगल ट्रेंड्स पर एक से अधिक कीवर्ड की तुलना कर सकते हैं।

  • क्या मैं Google Trends पर क्षेत्रीय डेटा देख सकता हूँ?
  • जी हां! यह बिल्कुल मुमकिन है। आप गूगल ट्रेंड्स पर क्षेत्रीय डाटा आसानी से देख सकते हैं। गूगल ट्रेंड्स में आपको इसका विकल्प मिल जाता है। यह देखने के लिए आप विशिष्ट देश, राज्य या शहर का चयन कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि, वह कीवर्ड या विषय उस स्थान पर / क्षेत्र में कितना लोकप्रिय है?

  • गूगल ट्रेंड्स की सहायता से में पिछले कितने वर्ष के डाटा को ट्रैक कर सकता हूं?
  • गूगल ट्रेंड्स पर आमतौर पर वर्ष 2004 तक का डाटा ट्रैक किया जा सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में या खोज शब्दों या स्थान के आधार पर कुछ लिमिट हो सकती है। क्योंकि आपको तो पता ही है; वर्ष 2004 तक सभी स्थान पर इंटरनेट उपलब्ध नहीं था। जैसे आज उपलब्ध है।

  • Google Trends का डाटा कितनी बार अपडेट किया जाता है?
  • गूगल ट्रेंड्स हमें वास्तविक समय के ट्रेंड की जानकारी प्रदान करता है। इसका तात्पर्य यह निकलता है कि, गूगल ट्रेंड का डाटा नियमित रूप से प्रति सेकंड अपडेट होते रहता है। आमतौर पर कुछ मामलों में यह दैनिक आधार पर भी अपडेट किया जाता है।

  • क्या मैं Google Trends से डाटा डाउनलोड कर सकता हूं?
  • जी हां! बिल्कुल, गूगल ट्रेंड्स आपको प्रदान किए गए डेटा का विश्लेषण करने के लिए CSV file के रूप में डाटा को डाउनलोड करने की अनुमति देता है।

  • क्या मुझे Google Trends का उपयोग करने के लिए कोई कीमत चुकानी होगी?
  • जी नहीं! गूगल ट्रेंड्स का उपयोग करने के लिए आपको कोई कीमत चुकाने की आवश्यकता नहीं। यह गूगल द्वारा प्रदान किया गया नि: शुल्क (free) टूल है।

  • क्या गूगल ट्रेंड्स केवल अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है?
  • जी नहीं! गूगल ट्रेंड्स केवल अंग्रेजी नहीं बल्कि; हर उस भाषा के लिए उपलब्ध है; जिस भाषा में लोग गूगल पर सर्च करते हैं।

  • गूगल ट्रेंड्स डाटा से क्या यह पता लगाया जा सकता है; कि कौनसा कीवर्ड किसके द्वारा सर्च किया गया है?
  • जी बिल्कुल नहीं! गूगल हमेशा अपने उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता और उनकी सुरक्षा का ख्याल रखता है। यह आपको किसी भी व्यक्तिगत जानकारी को प्रदान नहीं करता।

    उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर साझा करेंगे। इसी के साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

    1 टिप्पणियाँ

    एक टिप्पणी भेजें

    और नया पुराने